शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी, कबाड़ में भी आग लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली क्षेत्र के फरीदपुर सिंभावली में स्थित कब्रिस्तान में शरारती तत्वों ने दीवार को ताेड़ दिया। दीवार को तोड़ने के बाद आरोपितों ने वहां पर पड़े कबाड़ में भी आग लगा दी। समय रहते हुए जानकारी पर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले वारिस अली, चांद अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके समाज के गांव के निकट कब्रिस्तान स्थित है।
वहां पर दिवंगत लोगों का दफीना किया जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को उन लोगों को जानकारी हुई कि अज्ञात शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान की एक साइड की दीवार को तोड़ दिया है। दीवार तोड़ने के अलावा वहां पर पड़े कबाड़ में भी आग लग दी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























