सभासद पद के लिए वार्ड 22 से मिला कांग्रेस को आवेदन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के प्रतिष्ठान पर मोहल्ला कोटला मेवातियान के डॉक्टर अशोक कुमार ने वार्ड नंबर 22 से सभासद पद के लिए आवेदन दिया हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आवेदन पत्र स्वीकार करते हुए कहा हैं कि जिस तरह काग्रेस नेता राहुल गांधी लोगों को जोड़ने के लिए पूरे भारत में पदयात्रा कर रहे हैं। उससे लोगों की कांग्रेस के प्रति रुचि दिन प्रतिदिन देखने को मिल रही हैं। आगामी निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस हापुड़ शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही हैं। जो लोग कांग्रेस को कमजोर समझने का ख्वाब पाले बैठे हैं उन्हें आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस की ताकत का अंदाजा लग जायेगा। वार्ड 22 के आवेदक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि उनकी वार्ड से पूरी तैयारी हैं और इस बार वे वार्ड से सभासद पर पर चुनाव जीतकर सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकारिया मनसबी, रीना जाटव, सोनू कुमार, सुशील, केश पाली, मीनाक्षी, सुशीला, राखी आदि महिलाएं मौजूद रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























