लापरवाही: खुले में रखे ट्रांसफार्मर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग का लापरवाही से काफी पुराना नाता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई जनपद हापुड़ के पिलखुवा की मोदीनगर रोड की
जहां अग्रसेन मार्केट के पास खुले में रखे यह ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा हैं। सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में कई बार जानवर आ चुके हैं लेकिन उसके बाद भी अधिकारी रेलिंग लगाने को तैयार नहीं है। रात के समय रास्ते पर प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने की वजह से वाहन कभी भी इस ट्रांसफार्मर से टकरा सकते हैं। बिजली विभाग की इस लापरवाही से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
आपको बता दें कि शासन ने अधिकारियों को ट्रांसफार्मर को खुले में ना रखने की हिदायत दी हुई है लेकिन इसके बाद भी अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता। नियमों को दरकिनार कर सड़क किनारे खुले में रखे यह ट्रांसफार्मर कभी भी आफत बन सकते हैं लेकिन जिम्मेदारों को कोई परवाह ही नहीं है। आलम यह है कि ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने में लोगों को डर लगता है जिन्होंने अधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराया लेकिन टूटी रेलिंग बदलने को कोई ही तैयार नहीं है।
























