हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी अंशिका गौतम ने वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। नोएडा में आयोजित हुई मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अंशिका गौतम ने भाग लिया जहां उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। हापुड़ पहुंचने पर अंशिका गौतम को सभी ने बधाई दी।
17 नवंबर को गौतम बुद्धनगर के नोएडा में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंडल स्तर की इस प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला गणेशपुरा निवासी डॉक्टर योगेंद्र गौतम की बेटी अंशिका गौतम ने भी हिस्सा लिया और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अंशिका कक्षा नौ की छात्रा है जिनके हापुड़ पहुंचने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

































