ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मारी, महिला समेत चार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के पास एक ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार दी जिससे एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस दौरान बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा काफ़ी भयंकर था।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार दी। दोनों बाइकें गुलावठी की ओर जा रही थी। हादसे में एक बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को धौलाना सीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
































