हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों से जुड़े वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है जिस पर करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर वारंटी का नाम अमित है जोकि हापुड़ के मोहल्ला गोना का रहने वाला है।
वहीं हापुड़ देहात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बंटी उर्फ डैनी निवासी अनुज विहार हापुड़ देहात तथा राहुल पुत्र विजय निवासी मोहल्ला ससोटावली हापुड़ देहात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पिलखुवा पुलिस ने वारंटी सुनील पुत्र लाल सिंह निवासी कवि नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वारंटी को गिरफ्तार किया जिसका नाम जाहिद पुत्र घसीटा निवासी गजरौला अमरोहा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























