चेयरमैन पद पर भाजपा के दावेदार ग्राउंड रिपोर्टिग में फेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिसम्बर माह में निकाय चुनाव होना सम्भावित है, जिनके लिए वर्ष-2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर उत्तर प्रदेश में सभी निकायों में भाजपा का ध्वज फहराने की योजना भाजपा का लक्ष्य है।
जनपद हापुड़ में तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत है जिनके शीर्ष पदों पर तथा पार्षद पद पर भाजपा चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत रहेगी और भाजपा प्रदेश हाईकमान प्रत्याशी चयन में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वर्ष-2017 के चुनाव में भाजपा केवल हापुड़ चेयरमैन पद ही बहुत कम मतों जीत पाई थी।
बताते हैं कि भाजपा जिला नेतृत्व ने हापुड़, पिलखुवा, बाबूगढ़ व गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक व दावेदारों की एक सूची उत्तर प्रदेश हाई कमान को भेजी है। भाजपा प्रदेश हाई कमान ने गुप-चुप तरीके से दावेदारों की ग्राउंड रिपोर्ट मांगी, तो वह भौचक्का रह गई, क्योंकि ग्राउंड रिपोर्टिंग में ज्यादातर दावेदार फेल पाए गए है।
सूत्र बताते है कि भाजपा प्रदेश हाई कमान सूची से अतिरिक्त अन्य दावेदारों तथा आर.एस.एस नेताओं की सूची पर विचार कर सकता है। जनपद हापुड़ में चेयरमैन पद पर भाजपा किसे टिकट देगी, यह आरक्षण की घोषणा के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























