हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने एसडीएम गढ़ प्रहलाद सिंह के साथ तहसील दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनी जिनमें से कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों का जल्द ही समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जहां पर गढ़ एसडीएम प्रह्लाद सिंह, गढ़ सीओ स्तुति सिंह ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान 34 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं का समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। तहसील दिवस में मिले आश्वासन के बाद फरियादी वापस लौट गए। अधिकारियों का कहना है कि शेष समस्याओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा।






















