👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात तीन वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त वाहनों को विभाग ने सीज कर कार्रवाई की है जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि खनन माफियाओं के बुलंद हौसलों पर गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर, एक जेसीबी मशीन को सीज़ कर दिया। एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर की खनन माफियाओं के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसडीएम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




























