स्वास्थ्य विभाग ने बनाया 50 बेड का डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए 50 बेड का डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल अलग से तैयार किया है जहां पर 30 बेड मच्छरदानी युक्त हैं। इसके साथ ही आवश्यक दवाओं का स्टॉक भी अस्पताल में मुहैया कराया गया है। हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में 50 बेड का डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल बनाया गया है जिससे डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो। पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भी अस्पताल को उपलब्ध करा दी गई हैं। चिकित्सकों ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है और अपने घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
आपको बता दें कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में औरंगाबाद में हुई पांच लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई जिसके बाद उसने 50 बेड का डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल बनाया है।




























