हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगे ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले क सकुशल समापन हो चुका है। इस मेले में लाखों की संख्या में अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैंI श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके पुख्ता इंतजाम को लेकर हापुड़ प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जिसको लेकर गंगा सभा आरती समिति ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित तो वहीं बृजघाट पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी मनोज बालियान ने अपनी पुलिस टीम के साथ मां गंगा में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर मां गंगा में दूध की धार चढ़ाकर मोक्षदायिनी मां गंगा का आभार प्रकट किया। मेला सकुशल संपन्न होने पर गंगा सभा आरती समिति के पदाधिकारियों ने भी बृजघाट चौकी प्रभारी मनोज बालियान सहित समस्त पुलिसकर्मियों को पटका पहना कर सम्मानित किया। गंगा सभा आरती समिति के संचालक कपिल नागर ने बताया कि हापुड़ पुलिस ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। गढ़ गंगा पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं जिनको लेकर पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा का दायित्व बना रहता है जिसको हापुड़ पुलिस प्रशासन ने बखूबी निभाया है।
































