हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव कुराना में एक मकान का ताला चटका कर बदमाश करीब आठ लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा 67 हजार रुपए नकद व बर्तन आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर लौट गई।
गृहस्वामी के अनुसार गांव कुराना मे दो सगे भाई सलीम सैफी व शकील सैफी का परिवार रहता है। दोनों भाई इंदिरापुरम व अन्य स्थानों पर व्यापार करते है। परिवार की महिलाएं व बच्चे घर का ताला लगा कर अन्यत्र शादी में चल गए। बुधवार की रात को बदमाश आए और घर का ताला तोड़ कर मकान में प्रवेश कर गए। बदमाशों ने दो मंजिले मकान में रखी सेफ व अलमारियों के ताले भी तोड़ डाले और बड़े ही इत्मीनान से घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
बदमाश दोनों भाइयों के घरों से करीब आठ लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा 67 हजार रुपए नकद चोरी कर ले उड़े। इस सनसनीखेज चोरी का गुरुवार को पता चला, जब परिवारजन घर लौटे।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























