हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के स्वजन कार्रवाई से इंकार करते हुए शव लेकर वापस उत्तराखंड के रुद्रपुर लौट गए।
बता दें कि नए बाईपास पर बुधवार की दोपहर एक बाइक खड़े ट्रक से जा भिड़ी। बाइक को 19 वर्षीय शादाब पुत्र सबदर निवासी सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर उत्तराखंड चला रहा था। शादाब बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर से दिल्ली जा रहा था कि बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और युवक के शव से लिपटकर रोने लगे जिसके बाद परिजन युवक के शव को लेकर घर लौट गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।



























