👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी हरीश मोरल ने भी नेट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) परीक्षा उत्तीर्ण की है और गांव का नाम रोशन किया है। हरीश को इस अवसर पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। हरीश चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग में अध्ययनरत है जिन्होंने नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कड़ा परिश्रम किया।



























