👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक मेले से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहनों की संख्या बढ़ने पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है। हालांकि पुलिस-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जाम खुलवाने के लिए कदम उठा रहा है। बता दें कि मंगलवार को श्रद्धालु गंगा स्नान कर लौट रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बता दें कि गंगा स्नान के लिए उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु तीर्थ नगरी पहुंचे और गंगा स्नान कर वापस अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े।





















