हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मंगलवार को श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम से आदर व श्रद्धा के साथ मनाया गया तथा गुरुद्धारों पर विशेष रोशनी की गई तथा गुरुवाणी के स्वरों से नगर गूंजायमान हो गया।
हापुड़ के श्री गुरुनानक दरबार मे अखंड पाठ की समाप्ति पर संकीर्तन, सत्संग व लंगर का आयोजन किया। लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर श्री गुरुनानक देव जी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। लंगर में हर किसी ने अपनी-अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव दी।
लंगर के दौरान श्री गुरुनानक देव जी के आदर्शों व सिद्धांतों की एक स्पष्ट छाप दिखाई। श्री गुरुनानक देव जी ने सिखाया कि जाति, पंथ और धर्म का कोई भेदभाव हम इंसानों के बीच बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभिन्न समुदायों के लोगों को एक साथ बैठने के लिए सदैव प्रोत्साहित किया। श्री गुरुनानक देव जी ने अपना पूरा जीवन उन मूल्यों के आधार पर एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया, जिन मूल्यों पर वह विश्वास करते थे।





















