हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग 12 फीट ऊंची बैरिकेडिंग को फांदकर मौत का कुआं देखने के लिए जा रहे हैं। यह तस्वीरें जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेले में लगे मौत के कुएं की है जहां दर्शकों को टिकट तो बेच दिया लेकिन उनके अंदर जाने की उचित व्यवस्था न होने पर लोगों को बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर जाना पड़ रहा है। ऐसे में व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौत के कुएं को देखने के लिए लोगों को खुद की जान दांव पर लगानी पड़ रही है। किलो के सहारे टिकी इन बल्लीयों से किसी का पैर फिसल जाए तो आप सोच सकते हैं कि कितना जबरदस्त हादसा हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले में उचित कार्रवाई करने की जरूरत है।





















