👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के प्रमुख मार्गो में से एक पर पानी बहने से जगह-जगह जलभराव हो गया है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। आपको बता दें कि आवास विकास कॉलोनी से रेलवे पुल जाने वाले रास्ते पर यह दृश्य आपको नजर आएगा। करंट की वजह से भले ही बिजली के खंभों पर प्लास्टिक चढ़ा दी है लेकिन पानी की बर्बादी से लोग चिंतित हैं जिनका कहना है कि पानी की बर्बादी को रोका जाए और मार्ग को दुरुस्त किया जाए।





















