👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में डिपो रोड पर एक समोसे वाले की दुकान के बाहर लगे विद्युत मीटर को दबंगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। टूटा हुआ मीटर देखकर वह दंग रह गया।
बताते चलें कि डिपो रोड पर मुनीमजी समोसे वालों की दुकान है जहां दुकान के बाहर विद्युत मीटर लगा हुआ है। किसी शरारती तत्व ने विद्युत मीटर को तोड़ दिया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई।






















