हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तहसील मार्ग पर संचालित आदर्श हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। चिकित्सकों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक के उपचार के दौरान लापरवाही बरती जिससे उसकी मौत हो गई।
बता दें कि मीरा की रेती गढ़ के रहने वाले कन्हैया कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे परिजन पास के क्लिनिक पर लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे आदर्श हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान इलाज में चिकित्सकों ने लापरवाही बरती। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को अस्पताल पर सील लगा दी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























