सीएम योगी ने आईआईए के फूड एक्सपो को संबोधित किया










हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ मुख्यालय के द्वारा आठवें इंडिया फूड एक्सपो 2022 एवं कृषि आधारित एम एस एम ई उद्यमी महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा सह संयोजक के रूप में योगदान दिया गया।
इन आयोजनों में आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, अशोक छारिया , विजय शंकर शर्मा, संजीव अग्रवाल, मोहित जैन, अजय महेश्वरी एवं विजय अग्रवाल ने हिस्सा लिया।
फूड एक्सपो का उद्घाटन कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने किया। उद्यमी महासम्मेलन में एम एस एम ई राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह, व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद उपस्थित हुए। इनके अलावा कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार निदेशक सी पी आर आई, राजेश्वर मैच सीनियर साइंटिस्ट सीएसआइआर मैसूर एवं डॉक्टर तनवीर आलम सीनियर प्रोफेसर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग नेवी उद्यमी महासम्मेलन को संबोधित किया।
देवेंद्र कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत गेहूं एवं आलू के उत्पादन में विश्व में अग्रणी है लेकिन फूड प्रोसेसिंग में भी अभी उसका स्थान पांचवे, 6 वे स्थान पर है उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में प्रोसेस्ड फूड की काफी मांग होगी जिसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाने चाहिए।
आयोजन में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी महासम्मेलन को संबोधित किया आयोजन में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक उपस्थित हुए। यह फूड एक्सपो 4 नवंबर तक चलेगा। इस फूड एक्सपो में हापुड़ से मैसर्स श्री कृष्णा फूड, रविंद्र ऑयल एंड चीनी मिल एवं ऋषि पैकेजिंग इंडस्ट्रीज ने अपना स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों को प्रदर्शन के लिए रखा। उन्होंने बताया कि उनके उत्पादों को काफी लोगों ने देखा एवं सराहा। आईआईए हापुड़ चैप्टर के सचिव पवन शर्मा ने बताया कि इस एक्सपो से फूड इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों एवं नए उद्योगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जिससे फूड प्रोसेसिंग उद्योगों से जुड़े उद्यमियों को काफी फायदा होगा।
उद्यमी महासम्मेलन में पूरे उत्तर प्रदेश से 1500 से अधिक उद्यमी उपस्थित हुए एवं फूड एक्सपो में पहले दिन 2500 से अधिक विजिटर पहुंचे।








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!