दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल










हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिनका आईसीयू में उपचार जारी है।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला गांधी विहार निवासी शुभम अपनी मां सुमंतरा के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ शहर की ओर आ रहा था। बाइक शुभम चला रहा था। जैसे ही बाइक हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित साइलो चौकी द्वितीय के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक को नोएडा निवासी साकिर चला रहा था जो कि हापुड़ से मेरठ जा रहा था। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625








Related Posts

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित फिरोज बिल्डिंग के पास ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी
error: Content is protected !!