हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए गंगाद्वार पर करीब नौ लाख रुपए की लागत से खड़ंजा बनवाया गया था लेकिन खड़ंजे की ईंट एक-एक कर बाहर आ गई। ऐसे में खड़ंजे को हटवा दिया गया जिसे मेले के बाद सही ढंग से बनवाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में मेला रोड पर गंगाद्वार के पास जलभराव से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा नौ लाख का टेंडर छोड़ा गया था। यह टेंडर ठेकेदार कमालुद्दीन ने ले लिया। बताया जा रहा है कि करीब नौ लाख रुपए की लागत से खड़ंजे का निर्माण हुआ जो टिक ना सका और खड़ंजे में लगी ईटें उखड़ने लगी जिसके पश्चात खड़ंजे को विभाग ने हटवा दिया है और बिछाई गई मिट्टी को साइट करा दिया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 64 लूट की लूट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को…
Read more
























