हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला व विकास खंड स्तर पर उन किसानों के लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12वीं किश्त नहीं मिली है। ऐसे में किसान हेल्प डेस्क पर घर बैठे ही फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह हेल्प डेस्क सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्य करेगी और लोगों की समस्याओं को सुनेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 अगस्त को किसानों को 12 वीं किश्त शासन की ओर से खाते में भेजी गई। ईकेवाईसी ना होने समेत कई अन्य कारणों से कुछ किसानों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच सकी है जिसकी वजह से लगातार परेशान हो रहे हैं। इसको देखते हुए विभाग ने हेल्पडेस्क जारी की है।
विभाग की ओर से हेल्प डेस्क नंबर जारी
उप कृषि निदेशक कार्यालय-
7017771438, 7398790565, 8052860330, 9838528848
ब्लॉक कार्यालय हापुड़-
9412627921, 8745007703
ब्लॉक कार्यालय सिंभावली-
9193973508, 9761044820
ब्लॉक कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर-
9719817248, 8958663938
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733






























