हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कार्तिक गंगा मेले में आने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण पत्र भेजा है। पांच साल पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मेले में आए थे जहां मेले को राज्यदर्जा दिया गया था। मेले में पुनः आने के लिए योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। जल्द ही जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी लखनऊ पहुंचकर सीएम से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपेंगे और कार्तिक मेले में आने का निमंत्रण देंगे। बताते चलें कि गढ़ गंगा किनारे कार्तिक माह की पूर्णिमा पर लगने वाला यह मेला महाभारत कालीन से लगता आ रहा है जहां युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान कृष्ण ने दीपदान किया था। तभी से यह मेला आयोजित होता आ रहा है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261































