हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने महिला सिपाही और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को महिला सिपाही के भाई ने युवती के घर में घुसकर प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बनाया। आरोपी की बहन ने खुद को पुलिस में सिपाही बताया और प्रस्ताव स्वीकार न करने पर हत्या कराने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ला गांधी विहार निवासी दीपांशु और कोमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी पिछले काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है जो 21 अक्टूबर को बेटी को घर में अकेला पाकर जबरदस्ती घुस आया।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625
























