हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर हापुड़ के रेलवे स्टेशन, अतरपुरा, सिकंदर गेट, मेरठ गेट, वाल्मीकि नगर एवं गोल मार्केट स्थित वाल्मीकि मंदिरों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया।रामायण रचयिता, त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटउत्सव पर हापुड़ नगर के विभिन्न मोहल्लों में वाल्मीकि समाज द्वारा मनाया गया जिसमें अतरपुरा वाल्मीकि युवा कमेटी द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी की शुरुआत अतरपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर से हुई जिसका रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट, मेरठ गेट, सिकंदर गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समापन हुआ जिसमें समाज के छोटे-बच्चे एवं युवा भजन कीर्तन करते हुए हर्षोल्लास से मनाया गया ।प्रभात फेरी में रोहित मंडोठिया, ललित बेनीवाल, दीपक जीनवाल, अनुज, नवीन, रितिक, कृष्णा, आशीष, आकाश, प्रथम, शेंकी, लबबो, कुनाल, पुनीत, प्रशान्त आदि शामिल रहे।
गोल मार्केट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर को भव्य आरती का आयोजन किया गया एवं फूल बंगला स्वरूप सजाया गया। आरती के बाद भगवान वाल्मीकि जी को भोग लगाकर एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें संजय सहारनपुरिया, भगत सिंह,ललित बाबा वाल्मीकि, अनिल पंवार,अध्यक्ष राजीव चौहान, पियूष मंडोठिया वाल्मीकि, सुमित पारचा, अमित टाँक, सतेंद्र चड्ढा, कुनाल आदि शामिल रहे।
हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में चोरों ने दो…
Read more
























