हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भाजपा हाईकमान ने जनपद हापुड़ की तीन नगर पालिका परिषद के चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किए है। हापुड़ नगर पालिका के लिए शिकारपुर के विधायक अनिल शर्मा को, गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका हेतु जिला पचांयत गौतम बुध्दनगर अध्यक्ष अमित चौधरी को तथा पिलखुवा नगर पालिका परिषद के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व बुंलदशहर निवासी रविन्द्र राजोरी को नियुक्त किया है। नगर पचांयत बाबूगढ़ के लिए फिलहाल प्रभारी की घोषणा नहीं की गई है। तीनों परिषदों के चेयरमैन व सभासद पद हेतु सम्भावित प्रत्याशियों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है। अभी भी सभी को आरक्षन चक्र में बदलाव का इंतजार है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























