👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में साइबर ठग लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी अनुराधा गोयल के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि हापुड़ की ज्ञान लोक निवासी अनुराधा गोयल ने बताया कि जिला गाजियाबाद स्थित एक बैंक की शाखा में उसका सेविंग अकाउंट है। 29 सितंबर को उसके बैंक के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपए निकाल लिए। अनुराधा ने बैंक प्रबंधक पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590

































