हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम मंगलवार को गांव सादिकपुर पहुंची और ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के साथ उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह भी थे।
जिलाधिकारी के अचानक ग्राम पंचायत सादिकपुर पहुंचने की खबर मिली तो ग्राम प्रधान मनोज सिरोही भी दौड़े-दौड़े ग्राम सचिवालय पहुंच गए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पंचायती रिकार्ड, आदि की जांच की और लाईब्रेरी को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया और स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, शुद्ध पेयजल आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























