
सिंभावली: घर में घुसकर महिला पर हमला, 4 पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वैठ गांव में देर रात 4 बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन जागे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।”
“घटना 26 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता के पति इस्तकबाल के अनुसार, वह अपनी पत्नी साजिया और बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान जब साजिया घर से बाहर निकली, तभी घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
आरोप है कि आफताब, अरबाज पुत्र फरियाद, भूरे पुत्र आजम अली और सहाब पुत्र आजाद अली नाम के आरोपियों ने साजिया को जान से मारने की नीयत से निशाना बनाया। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।”
“घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने 25 सितंबर को भी महबूब नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।”
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















