हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में ऊर्जा निगम के ठेकेदार द्वारा पहले बिना अनुमति के विद्युत पोल स्थापित किया और चंद दिनों बाद ही बिना अनुमति के इन्हें काट दिया गया। अवर अभियंता सुंदरलाल ने बताया कि एक ठेकेदार ने फीडर नंबर 10 की 33 केवी विद्युत लाइन पर शिफ्टिंग के दौरान दो अगस्त को अवैध रूप से दो विद्युत खंभे स्थापित कर दिए। वहीं बिना तार के स्थापित विद्युत खंभों को 27 सितंबर को बिना कोई जानकारी दिए कटवा दिया और गायब कर दिया जिससे ऊर्जा निगम को नुकसान हुआ है। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























