जनपद के आरिफ ने प्रतिभा का लोहा मनवाया, सऊदी किंग ने किया सम्मानित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंगल सीटर हेलीकॉप्टर बनाकर पिलखुवा का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन करने वाले आरिफ सैफी को सऊदी किंग ने सम्मानित किया है। दरअसल पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी स्थित हमीद चौक निवासी आरिफ सैफी ने सऊदी अरब में पिछले 10 वर्षों से खराब पड़े पावर प्रोजेक्ट प्लांट को बड़ी ही समझदारी के साथ शुरू करा दिया। इसके लिए सऊदी अरब के किंग ने आरिफ को बेस्ट इंजीनियरिंग का अवार्ड देकर सम्मानित किया जिससे शहर और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।
बताते चलें कि यह वही आरिफ हैं जिन्होंने पॉलिटेक्निक करने के दौरान साल 2012 में सुपर चेतक स्कूटर के 150 सीसी इंजन से सिंगल सीटर हेलीकॉप्टर बनाया था। साल 2019 में आरिफ सऊदी अरब के पावर प्लांट इंजीनियरिंग करने चले गए थे। ऐसे में बंद पड़े पावर प्लांट को आरिफ ने अपनी मेहनत और लगन से शुरू करा दिया। इसके बाद उन्हें सऊदी किंग ने सम्मानित किया है।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में देहरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत…

Read more

पिलखुवा: सड़क पर मोबिल आयल गिरने से फिसलने लगे वाहन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मारवाड़ पुलिस चौकी के सामने बुधवार को सड़क पर मोबिल फैलने से…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

पिलखुवा: सड़क पर मोबिल आयल गिरने से फिसलने लगे वाहन

पिलखुवा: सड़क पर मोबिल आयल गिरने से फिसलने लगे वाहन

युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट

युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट

दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध
error: Content is protected !!