हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी अरुण शर्मा की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
गढ़ के आदर्श नगर निवासी अरुण शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में है जो कि लखनऊ में तैनात थे। अरुण लखनऊ में शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। जैसे ही अरुण की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में मातम पसर गया।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























