
फ्री सरसों बीज पाने का मौका! पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जनपद के चारों ब्लॉक में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर किसानों के लिए सरसों का बीज बिल्कुल निशुल्क यानी मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस समय सरसों की बोआई का सबसे अनुकूल समय चल रहा है। बोआई के लिए दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस सबसे उत्तम माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर 25 अक्टूबर तक का समय सरसों की बुवाई के लिए सबसे बेहतरीन है।
यह बीज पूरी तरह से निशुल्क बांटा जा रहा है, लेकिन इसे पाने के लिए किसानों को कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल (Darshan Portal) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के यह बीज नहीं मिलेगा। इसलिए किसान भाई जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















