
पिलखुआ के सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर से लोग हुए लाभान्वित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिलखुवा में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर’ लगाया गया जिसका उद्घाटन विधायक धर्मेश तोमर ने फीता काटकर किया।सीएमओ डा किशोर आहूजा ने बताया कि शिविर में एक ही स्थान पर बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, आयुष्मान कार्ड निर्माण, एक्स-रे तथा समस्त प्रकार की रक्त जांच व सुविधाएं इलाके के लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
विधायक ने कहा कि हर नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शेखर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शेफाली वर्मा, डॉ. चंद्र झा, डॉ. हंसपाल, डॉ. पंकज तोमर, राकेश तोमर, सचिन मित्तल आदि उपस्थित थे।
खास बात यह है कि शिविर में जो बैनर लगा था उसपर 30 अक्टूबर-2026 तारीख अंकित थी।इतनी बडी गलती की ओर ध्यान देना चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















