हापुड सीमन (ehapurnews.com): डाक विभाग हापुड़ द्वारा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा का विशेष लाभ आम जनमानस को देने के लिए आज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 7 सितंबर 22 एवं 9 सितंबर 22 को विशेष रूप से आयोजित पीएलआई एवं आरपीएलआई दिवस के लिए बैठक की गई जिसमें बताया गया की सभी बीमा में सर्वश्रेष्ठ यह केंद्र सरकार का डाक जीवन बीमा अर्ध सरकारी और सरकारी लोगों के साथ चिकित्सक एडवोकेट सीए अध्यापक और लिस्टेड कंपनियों के ग्रुप के अति विशिष्ट लोगों आदि के लिए है वही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा है दोनों ही सेविंग के साथ साथ आयकर में छूट एवं रिस्कवर के साथ अनेकों फायदे की ये सरकारी योजना है जो सीधे ग्राहकों को लाभ देने की सोच रखती है कम प्रीमियम और अधिकतम बोनस की इस डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रति लगातार लोगों का रुझान बढ़ा है और अधिकाधिक लोग सरकार के इस बीमा का फायदा उठा रहे हैं जो आज के वर्तमान आवश्यकतानुसार संपूर्ण देश में कहीं भी जमा एवं निकासी के साथ लोन की सुविधा और अन्य सभी केंद्र सरकार द्वारा प्रदत सुविधाएं इसमें समाहित हैं बैठक में सभी से डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए डाकघर से लाभ लेने की अपील भी की गई है।
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261




























