हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित उपेड़ा सर्विस रोड का हाल बेहाल है। यहां से गुजरने वाले लोगों को अपनी जान पर खेलकर इस सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन गहरे गड्ढों में बाइक सवार फिसल जाते हैं। राहगीरों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे सड़क हादसों पर विराम लग सके।
आपको बता दें कि वह उपेड़ा सर्विस रोड का गहरे गड्ढे और जलभराव से पुराना नाता है जहां से गुजरने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों से भरा यह मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है जिसपर अधिकारी की नजर नहीं गई। आए दिन वाहन फंस जाते हैं और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ऐसे में संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।


























