हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नकली शराब के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब, 500 लीटर लाहन व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है।
पुलिस को एक इनपुट मिला था कि गांव कल्याणकारी मढैय्या में एक ग्रामीण नकली शराब बनाकर इधर-उधर बेचता है। पुलिस ने गांव में छापा मारकर आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से अवैध शराब बरामद की है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























