हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अक्खापुर निवासी रविंद्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 12,500 रुपए की नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और पर्स लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने रविंद्र की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बता दें कि रविंद्र गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है जो रविवार की रात को अपनी बाइक से अक्खापुर लौट रहा था। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर के पास रजवाहे पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रविंद्र को रोक लिया और उससे नकदी, मोबाइल, लूट लिए। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मार पिटाई की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























