हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गुरुवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के द्वारा शराबबंदी को लेकर एक दिन का सांकेतिक सत्याग्रह व भूख हड़ताल की गई. इस भूख हड़ताल व सत्याग्रह के माध्यम से सरकार से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने मांग की है कि शराबबंदी पूर्ण रूप से की जाए. प्रदेश उपाध्यक्ष व हापुड़-गाजियाबाद के प्रभारी रिफाकत अली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज देश व राज्य उत्तर प्रदेश की हालत बहुत नाजुक मोड़ पर हैं. यूं तो जनता के सामने अनगिनत समस्याएं हैं मगर खास तौर पर शराब का सेवन एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रही है. शराब के सेवन से पारिवारिक ढांचा बिखरने के कगार पर हैं. कई ऐसे हैं जो नशा कर बाइक व गाड़ी चलाते हैं जिससे वह अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. इन्हीं मांगों को लेकर धरना दिया गया.
































