👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आईआईए हापुड़ चैप्टर की एक साप्ताहिक बैठक का आयोजन सोसाइटी भवन धीरखेड़ा में शनिवार की शाम को आयोजित हुआ जहां बैठक में अंकुर चौधरी को आमंत्रित किया गया. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें विद्युत बिल पर लगने वाले विद्युत कर में छूट प्राप्त करने के नियमों के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान अंकुर चौधरी ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा उद्यमियों के लिए संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में उद्यमियों को बताया. यह बैठक राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें पवन शर्मा, शांतनु सिंहल, प्रमोद गोयल, सौरभ अग्रवाल, वैभव गुप्ता, सुभाष शर्मा आदि उद्यमी उपस्थित रहे.

























