👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते लाठी-डंडों निकल आए और कई लोग मार पिटाई में घायल हो गए. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पुलिस ने मामले में तीन को हिरासत में ले लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है जब पड़ोसियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विवाद में लाठी-डंडे भी निकल आए. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.


























