हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंडी मंदिर के पास बारहवीं कक्षा के दो छात्रों को दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिसमें वह घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के अनुसार विनीत और अमित गांव का आनंद के रहने वाले हैं जो कि पिलखुवा के एक इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र हैं. दोनों कोचिंग के लिए चंडी मंदिर के पास गए थे. कोचिंग से लौटते समय दोनों छात्रों पर जानलेवा हमला हो गया जिसके बाद घायलों के भाई अंकित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने 11 हमलावरों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, अनुसूचित जाति समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
मोबाइल खरीदने पर पाएं एक हजार रुपए तक का कैशबैक: 7503555520

























