👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित मां संतोषी के मंदिर के परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को बर्फ की गुफा लगाई जाएगी जिसमें करीब डेढ़ सौ सिललिया होंगी. भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए उचित व्यवस्था की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित हाथरस मिठाई वालों के पास संतोषी मां का मंदिर स्थित है जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शाम 7:00 बजे बर्फ की गुफा भक्तों के लिए खोली जाएगी. जहां डेढ़ सौ सिल्लियों की व्यवस्था की जा रही है. भक्तों का कहना है कि कोरोना के चलते यह पर्व धूमधाम से नहीं मनाया गया था लेकिन इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी को हर्षल्लास के साथ मनाया जा रहा है.
मोबाइल खरीदने पर पाएं एक हजार रुपए तक का कैशबैक: 7503555520























