हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रामपुर रोड के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं. खस्ताहाल सड़क हादसे का कारण बन रही है. यहां वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं जिसकी वजह से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी हो रही है. गुरुवार को खस्ताहाल सड़क से गुजर रही एक मयूरी अचानक हादसे का शिकार हो गई जिससे मयूरी में मौजूद सवारियां घायल हो गई. राहत की बात यह रही कि किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई. मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी तरह मयूरी में मौजूद सवारियों को निकाला और मयूरी सीधी कराई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग छह-सात महीने से यहां की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हो सका. खस्ताहाल सड़क की वजह से लोगों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.























