हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन का किसान हित की मांगों को लेकर जिला कलैक्ट्रेट पर शुक्रवार को भी किसानों का धरना जारी रहा है और किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरने व प्रदर्शन का आछान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया था। किसानों की प्रमुख मांगे है कि एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए। किसानों को गन्ना भुगतान किया जाए। नलकूपों पर मीटर न लगाए जाए। अग्निपत योजना को वापिस लिया जाए।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा की अगुवाई में किसान नेता धनवीर सिंह शास्त्री, हरीश त्यागी, सुरेंद्र सिह बाना, सब्बू चौधरी सहित सैकड़ों किसान जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। जन विरोधी कानूनों का भाकियू विरोध करती रहेगी।

























