हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें कुछ यात्री बस पर लटक कर बस की छत पर चढ़कर जानलेवा सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. धौलाना मसूरी गाजियाबाद के बीच चलने वाली बस के दरवाजे पर लटक कर यात्री मजबूरी में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं. कई तो इस बस की छत पर चढ गए हैं जिन्हें मना करने वाला कोई नहीं है. यात्रियों का इस तरह सफर करना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है.























