हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में डीएसपी अशोक कुमार सिसोदिया ने पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. त्योहारों के मद्देनजर पुलिस किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है. इसी के चलते डीएसपी ने हापुड़ की रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया. हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय व अन्य पुलिसकर्मी इस दौरान उपस्थित रहे.
सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीएसपी अशोक सिसोदिया गुरुवार की रात को हापुड़ की रेलवे रोड पर उतरे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.























