हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दबंगों के आतंक से परेशान हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित मोहल्ला अली नगर निवासी कुछ लोग गुरुवार को हापुड़ की जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधीकारियों को पलायन की चेतावनी दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दबंगों के आतंक से बेहद परेशान हैं. इसी के चलते वह पलायन को मजबूर हैं. पूरा परिवार डीएम कार्यालय पहुंचा जहां एसडीएम से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया. पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.
बच्चे, महिलाएं, पुरुष सभी इकट्ठा होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे. पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग उन पर लगातार हमला कर रहे हैं. पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है. दबंगों के कहर के चलते उन्हें मजबूरी में घर छोड़ना पड़ रहा है. यदि विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह अपना घर बेचकर पलायन कर जाएंगे. इस दौरान मोहम्मद उवेश, शादाब आदि उपस्थित रहे.























